अरबी का पराठा

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2017 04:27:59 PM
arabi ka Paratha

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि अरबी का भी पराठा बनाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि अरबी पराठा एक नॉर्थ इंडियन ब्रेकफास्ट डिश है। अरबी के पराठे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं अरबी का पराठा बनाने की विधि.....

उड़द दाल विथ पनीर

सामग्री-

अरबी उबली और छिली - 200 ग्राम
प्याज - 2 बड़े
हरी मिर्च - 2
धनिया पत्ती - 40 ग्राम
अमचूर पाउडर - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
मिक्स अचार का पेस्ट - 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- फ्राई करने के लिए
गेहूं का आटा - 300 ग्राम
भुना जीरा - 1/2 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
1 चम्मच बटर या तेल
पानी - जरुरत के अनुसार

अमेरिकन चॉप्सी

विधि -

उबली अरबी की सब्जी को छोटे पीस में काट लें। एक बर्तन में थोड़ा सा तेल गरम करें। फिर उसमें कटी प्याज, अचार का मसाला और अरबी डाल कर धीमी आंच पर चलाएं।

जब प्याज पक जाए तब बर्तन के नीचे की आंच को बंद कर दें। अब अरबी में कटी हरी धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर मिक्स करें।

सभी सामग्रियों को मसल कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फ्रिज में 10 मिनट तक के लिए रख दें, जिससे यह टाइट हो जाए। अब आटा गूथ लें और लोई बना कर रख लें।

अब आटे को थोड़ा सा बेल कर उसके बीच में अरबी का मिश्रण भरें। मोटा पराठा बेलें और इसे बटर या तेल लगा कर तवे पर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

अब इसी तरह से अन्य पराठे सेक कर गरमा गरम सर्व करें। इसे चटनी या फिर सॉस के साथ खाया जा सकता है।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.