इस आदमी ने जी है मौत के बाद की जिंदगी....

Samachar Jagat | Friday, 28 Oct 2016 02:49:42 PM
life after death

मौत क्या है? मौत के बाद आत्मा का क्या होता है? क्या उसके बाद भी जीवन होता है? आजतक इन सभी बातों पर पूरे दावे के साथ कुछ भी नहीं कहा गया है। इस मुद्दे पर न तो धर्म ही खुलकर कोई प्रमाण दे पाया है और न ही विज्ञान। इसलिए जीवन के आरंभ होने और विज्ञान के इतने विकसित हो जाने के बाद भी ये यह प्रश्न आजतक अमर है।

पपी ने निगल लिया 15 इंच लंबा मेटल पोल

ये दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है। इसका जवाब क्या हो सकता है, ये तो कोई ऐसा आदमी ही बता सकता है जिसने खुद उसका अनुभव किया हो। आज हम आपको ऐसे ही एक आदमी और उसके अनुभवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कुछ समय के लिए इस मौत को अनुभव करने का मौका मिला।

इस आदमी को कुछ समय के लिए तो डॉक्टरों ने भी मरा हुआ ही मान लिया था। इसी आदमी ने एक वेबसाइट के जरिये अपनी मौत के दौरान का अनुभव दुनिया से साझा किया है। हालांकि इस शख्स का नाम वेबसाईट ने किसी को भी रिवील नहीं किया है।

इस बुजुर्ग दंपति ने बनवाए हैं सिर से पांव तक टैटू, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैसी होती है मौत
इस आदमी ने बताया कि उसे सब कुछ तो ठीक से याद नहीं लेकिन ये कुछ-कुछ ऐसा है जैसे आपको अचानक कुछ भी महसूस होना रुक जाए। उसके मुताबिक दिमाग शट डाउन होने का एहसास डरावना होता है लेकिन उस वक़्त आप कुछ भी नहीं सोच पा रहे होते हैं। वेबसाईट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ये आदमी लगभग 2 मिनट तक मृत था। हालांकि यूजर को तो ये समय 20 मिनट से भी ज्यादा लंबा लग रहा था। इसके बाद आप एक ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां रौशनी का नामो निशान तक नहीं होता। इसलिए ये एक बिना सपनों की गहरी नींद जैसा लगता है।

क्या स्वर्ग-नर्क का एहसास हुआ ?
ये शख्स काफी पहले से ईश्वर में आस्था नहीं रखता लेकिन फिर भी मरने के बाद उसे उम्मीद थी कि शायद अब उसे ऐसा कुछ अनुभव जरूर होगा। हालांकि एक कॉन्शियसनेस हमेशा उसके साथ बनी रही। जब इस व्यक्ति से ये पूछा गया कि मरने वाली बात सुनकर कैसा लगा था तो उसने कहा कि ये बेहद अलग किस्म का अहसास था।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.