अखिलेश की 'विकास रथ यात्रा' आज से शुरू, शिवपाल नहीं होंगे शामिल

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2016 08:43:44 AM
Akhilesh development Rath Yatra starting from today will not include Shivpal

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा ही अहम है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज से 'विकास रथ यात्रा' निकालने जा रहे हैं। इसमें वह 2017 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जनता की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी के मुताबिक रथ यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कल को लंदन में दूध बाँटने वाला इंसान आज 100 करोड़ का मालिक

रथ यात्रा पहले दिन लखनऊ से उन्नाव के लिए निकलेगी।रथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बड़ी तस्वीर लगी हुई है, लेकिन उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर गायब है। इससे देश के सबसे बड़े सियासी कुनबे समाजवादी परिवार में छिड़ी महाभारत एक बार फिर सामने आ गई है।

समाजवादी पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा ही अहम है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज से 'विकास रथ यात्रा' निकालने जा रहे हैं।वहीं, अखिलेश की इस रथयात्रा से उनके चाचा शिवपाल यादव दूर ही रहेंगे, अलबत्ता पार्टी से निष्कासित रामगोपाल यादव रथयात्रा में शामिल हो सकते हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और उनके समर्थकों ने इस रथयात्रा से दूरी बना ली है, वहीं रामगोपाल ने अपने समर्थकों से अखिलेश की रथयात्रा को सफल बनाने का फरमान जारी कर दिया है।

इस 'नेपाली सब्जीवाली' के  खूबसूरती के चर्चे हो रहे ट्विटर पर 

शिवपाल समर्थकों ने बैठक कर इस बात का फैसला किया है कि वे सीएम अखिलेश की रथयात्रा में शामिल होने के बजाय रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।अखिलेश के रथ का निर्माण 'मर्सडीज बेंज' ने किया है। इसे हाईटेक और आकर्षक बनाया गया है। विकास रथ को पार्टी के झंडे के रंग के हिसाब से बनाया गया है। इस रथ पर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की बड़ी कद वाली तस्वीरें लगी हुई है।

more news read...

चैम्पियंस लीग : मैनचेस्टर की बार्सिलोना पर 3-1 से रोमांचक जीत

पढ़ाई से जुड़ी गलत जानकारी देने पर चुनाव होगा रद्द : सुप्रीम कोर्ट

कल को लंदन में दूध बाँटने वाला इंसान आज 100 करोड़ का मालिक



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.