बैंगन ,अंगूर जैसे फल और सब्जियो के साथ इनके छिलके भी खाये 

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 01:48:22 PM
know which fruits and vegetable you should not peel

कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिन्हें हम खाते भी हैं, लेकिन वो हमारे शारीर के लिए कितने लाभकारी होते हैं इससे हम अक्सर अंजान रहते हैं।हमारी सेहत के लिए जितनी पौष्टिक फल और सब्जियां जरूरी हैं, उतने ही इनके छिलके भी। जी हा जिन छिलकों को आप कचरा समझ कर फेंक देते हैं, वही छिलके ढेर सारे गुणों से भरे हुए होते हैं। अगर आप अगली बार सेब खाते हैं या फिर खीरा, तो उसके छिलके को भूल कर भी ना हटाएं। हां, आप ठीक तरह से धो सकते हैं, जिससे उनमें लगी धूल-मिट्टी आराम से निकल जाए।आइए जानते हैं किन छिलको में कौन से गुण छुपे हुए होते हैं।

घरेलू उबटन से पाए गोरी त्वचा 
बैंगन
बैंगन में ऐंटिऑक्सिडेंट होता है जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो आपका वजन भी कम होगा।

खीरा
खीरे को छिलके के साथ खाने से कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटमिन ए और विटमिन के प्राप्त होता है।

आलू
आलू के छिलके में आलू से कहीं ज्यादा आयरन, फाइबर और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें 5 से 10 गुना ज्यादा ऐंटिऑक्सिडेंट भी होता है।

6 मिनट के वो व्‍यायाम जिनमें नहीं होती है उपकरणों की जरूरत 

अंगूर
ये बात सच है कि अंगूर में भारी मात्रा में कीटनाशक पाए जाते हैं। लेनिक फिर भी आपको उसके छिलके को नहीं छीलना चाहिए। इसके छिलके में रेसवेराटरोल पाया जाता है जो हृदय के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

सेब
सेब के छिलके में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर में पाए जाने वाले खराब कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

 

सेक्सुअल पावर बढाने के लिए करे इन चीजो का सेवन 

लेजर हेयर रिमूवल करवाने से पहले जान ले इसके खतरों को भी 

किसी की मोहब्बत में नही पड़ना चाहते है तो जाने ये टिप्स 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.