राशिफल : 3 मार्च : कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, जानने के लिए क्लिक करें

Samachar Jagat | Friday, 03 Mar 2017 12:06:01 AM
Horoscope march 3 friday

आज सूर्य कुंभ राशि में रहेगा और चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। इन दोनों को भरणी नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, आइए आपको बताते हैं आज के राशिफल के बारे में......

मेष :-

इस राशि के जातकों को आज किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, उलझे हुए विवादों का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा।

पैरों की उंगलियों से जानें अपने भविष्य के बारे में

वृषः-

वृष राशि के जातक किसी आवश्यक कार्य में धन खर्च करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुनः-

मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा, धन खर्च होने की भी संभावना है।

कर्कः-

कर्क राशि के जातकों को व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन परिजनों और मित्रों के व्यवहार से आपको परेशानी होने की संभावना है।

सिंहः-

सिंह राशि के जातक आज निवेश करने से बचें, हानि होने की संभावना है।

कन्याः-

कन्या राशि के जातकों को कुछ बदलावों के बाद किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुलाः-

आर्थिक तंगी के कारण तुला राशि के जातकों का परिजनों से झगड़ा होने की संभावना है।

वृश्चिकः-

वृश्चिक राशि के जातकों को धनाभाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा, अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।

धनुः-

धनु राशि के जातकों को कड़ी मेहनत से बड़ा लाभ मिलेगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मकरः-

मकर राशि के जातकों को आज उम्मीद से ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा।

इन पांच चीजों को घर में रखने से चमक उठेगी आपकी किस्मत

कुंभः-

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय पक्ष में बना हुआ है, सभी कार्य यथासमय बनते जाएंगे।

मीनः-

मीन राशि के जातकों का परिवार वालों के व्यवहार से मन दुखी होगा, स्थान परिवर्तन के योग हैं।

(आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।)

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.