अगर आपकी आंखो से भी निकलता है पानी तो... हो जाए सावधान!

Samachar Jagat | Monday, 29 May 2017 04:32:02 PM
If water comes out from your eyes  then be careful

नई दिल्ली। आपने देखा होगा आंखों से सफेद गंदा सा पानी निकलता है। आंखों से जुडी समस्याओं इसका कारण हो सकती है। लेकिन जरुरी नहीं और भी कई कारण हो सकते हैं इस पानी के आंखों से निकलने के। 

कैंसर के खिलाफ विशेष अभियान शुरू

बता दे की कई मामलों में इस सफेद पानी के निकलने का कारण सिबेशस ग्रंथिकाएं होती हैं। इन ग्रंथिकाओं के अत्यधिक स्त्रवण से ऐसा होता है, लेकिन यह किसी प्रकार से भी हानिकारक नहीं होता, अगर सीमित समय तक हो तो।
 
इसके विपरीत अगर लंबे समय तक लगातार आंखों से इस पानी का स्त्राव हो, तो यह अंडरलाइंग इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में समस्या को पहचान कर जल्द से जल्द इसका इलाज कराना आवश्यक है। और भी इस पानी के निकलने के कारण है, आइये जानते है...

रेशम के कीड़ों से बना पर्दा सुनने की क्षमता को करेगा बेहतर

कंजक्ट‍िवा 
जब गंदगी, बैक्टीरिया या धूल कण कंजक्ट‍िवा को प्रभावित करते हैं, तो कंजक्ट‍िवाइटिस की संभावना बढ़ जाती है, जिसमें आंखों से पानी आना, सफेद डिस्चार्ज होला व लाल आंखें होना आम बात है।

एंकाथामोएबा कैराटाइटिस
कॉर्निया पर होने वाले इस इंफेक्शन से भी यह समस्या होती है जो खतरनाक है। इसका कारण कॉन्टेक्ट लेंस की गंदगी या पानी लगना आदि भी हो सकते हैं।
 
फंगल कैराटाइटिस
फंगस के कारण कॉर्निया में सूजन आ जाने पर यह समस्या होती है, जिसके कारण आंखों से सफेद डिस्चार्ज के साथ ही अन्य समस्याएं भी होती हैं।

आई हर्पीज
हर्पीज सिंप्लेक्स वायरस द्वारा होने वाले इस इंफेकन का प्रभाव कार्निया पर पड़ता है, जिसके कारण सफेद गंदा पदार्थ आंखों से निकलता है, साथ ही जलन, सूजन आदि समस्याएं भी होती हैं।

sourse google 

जानिए, बकरी योग के कुदरती लाभ, कहां पर खूब प्रचलित हैं ये योगा

फिश आयल का यूज कर पाए कई बीमारियों से निजात!

खाने में पनीर का उपयोग आपको बना सकता है और भी हेल्दी...

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.