भारत में 6.3 करोड़ लोगों को नहीं मिलता स्वच्छ पानी

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Mar 2017 03:47:21 PM
6.3 million people in India do not get clean water

कोच्चि। विश्व जल दिवस से एक दिन पूर्व जारी एक नई वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छह करोड़ 30 लाख लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में यह संख्या सबसे ज्यादा है।

औषधीय गुणों से भरपूर होती है अंजीर, जानिए स्वास्थ्य के लिए कैसे है लाभकारी

विश्व भर के पानी के बारे में जारी एक रिपोर्ट ‘वाइल्ड वॉटर’ में कहा गया है कि यह आबादी लगभग ब्रिटेन की आबादी के बराबर की है। वाटर ऐड की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के नियोजन के अभाव, बढ़ती जरूरतों, जनसंख्या वृद्धि और पानी सुखा देने वाले कृषि कार्यो के कारण पानी पर असर पड़ रहा है।

इसमें बताया गया है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में छह करोड़ 30 लाख लोग स्वच्छ पानी से दूर हैं। इसके कारण हैजा, मलेरिया, डेंगू जैसी आम बीमारियां और कुपोषण के और अधिक पनपने की संभावना है।

रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि खेती पर आधारित गांव में रहने वाले लोगों को बढ़ते तापमान के बीच खाद्यान्न उगाने और पशुओं का चारा जुटाने के लिए संघर्ष करना होगा। साथ ही पानी लाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली महिलाओं को लंबे शुष्क मौसम के दौरान जल के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।

Breast pain को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था में से एक बताते हुए इसमें कहा गया है कि देश के समक्ष मुख्य चुनौतियों में से एक चुनौती बढ़ती हुई आबादी के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। भारत के आधिकारिक भूजल संसाधन आकलन के मुताबिक, देश के भूजल के छठे हिस्से से अधिक का इस समय अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है।

इसमें कहा गया है, ‘उत्तर-मध्य भारत के बुंदेलखंड इलाके में सूखा एक तरह से जीवन का एक अंग बन गया है। यहां लगातार तीन बार पड़े सूखे के कारण लाखों लोग भूख और गरीबी के दुष्चक्र में फंस गये।’’

ऑफिस में काम करते समय आंखो की थकान दूर करनें के लिए अपनाएं ये तरीके 

बॉडी के इन दो बिंदुओं को दबानें से जोड़ो के दर्द और पीठ दर्द में मिलेगी तुरंत राहत



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.