2016 Special : सैफ करीना सहित इन फ़िल्मी सितारों के घर गुंजी किलकारियां 

Samachar Jagat | Monday, 26 Dec 2016 12:37:45 PM
these Bollywood star couples become parents in this year along with saif ali and kareena kapoor

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में शुमार एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान पेरेंट्स बन गए है। सैफ अली खान और करीना कपूर के घर खुशी की किलकरी गूंज उठी है। करीना कपूर खान ने पिछले हफ्ते 20 दिसंबर मंगलवार की सुबह एक बेटे को जन्म दिया।

हरभजन-गीता की बेटी की ये पहली Cute Photo देखी अपने !

सैफीना के बेटे का जन्म मुम्बई में ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। इस जोड़ी ने बेटे नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है।जैसे ही ख़बर मिली कि करीना ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है सब ख़ुशी से झूम उठे। करीना सैफ के आलावा इस साल बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों के घर किलकारियां गुंजी है। कई सेलेब्स कपल को परेंट्स बनने का का सौभाग्य मिला है।

करण ने बताई करीना के बेटे तैमूर के बारे में ये खास बात ! जानिए  

 आइये जानते है ऐसे ही कुछ न्यू पेरेंट्स स्टार्स जोड़ियों के बारे में ...

1. शाहिद कपूर-मीरा राजपूत 

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे शाहिद कपूर-मीरा राजपूत भी एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन गए है। मीरा ने इसी साल 26 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जिसका नाम इस जोड़ी ने दोनों के नाम का मिक्सचर मिशा रखा है। 

2. रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख

जेनेलिया ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। जेनेलिया और रितेश के दो बेटे है। इसी साल रितेश कीफिल्म बैजों भी रिलीज़ हुई है।

3. गीता बसरा- हरभजन सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर हरभजन की पत्नी गीता बसरा भी इस साल नए नए पेरेंट्स बने है। गीता  नेलन्दन में बेटी को जन्म दिया है। पिछले साल अक्टूबर में शादी कर चुके एक्ट्रेस गीता और क्रिकटर 27 जुलाई को एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। गीता और हरभजन की बेटी का नाम हिनाया हीर है। हाल ही में गीता ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर की है। 

4. श्वेता तिवारी - अभिनव कोहली

कसौटी जिंदगी की’ से करियर की शुरुआत करने वाली और बिगबॉस की एक्स कंटेस्टेन्ट श्वेता तिवारी को इस साल 16 साल फिर से मां बनने का मौका मिला। 27 नवम्बर को श्वेता ने शौर्य चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में अपने बेटे को जन्म दिया। यह अभिनव और श्वेता की पहली संतान हैं। श्वेता दूसरी बार मां बनी हैँ उनके पहले पति राजा चौधरी के साथ एक 15 साल कि बेटी पलक है। श्वेता ने 2007 में राज से अपना 9 साल का रिश्ता खत्म कर तलाक ले लिया था। और करीब तीन साल तक प्रेम सम्बन्ध के बाद 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की। अब ये जोड़ी क्यूट से बेटे के भी पेरेंट बन गए है। 

5. शब्बीर अहलूवालिया-कांची कौल 

‘कहीं तो होगा’, ‘काव्यांजलि’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे धारावाहिकों के लिए पहचाने जाने वाले शब्बीर भी इस साल दूसरी बार पापा बने। इस साल अभिनेता शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। इस जोड़ी के बड़े बेटे का नाम अजाई है। 

6. फवाद खान -सदफ 
पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस साल दूसरी बार पापा बने। फवाद की पत्नी सदफ ने लाहौर में अक्टूबर माह में बेटी को जन्म दिया है। 

7.अर्पिता खान-आयुष शर्मा  
इस साल सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता ने भी बेटे को जन्म दिया है। इस साल 30 मार्च को जन्मे सलमान के भतीजे की खबर आयुष ने सोशल मीडिया के ज़रिये साझा की।आयुष ने अपने बेटे का नाम अहिल रखा। 

8. चाहत खन्ना- फरहान मिर्ज़ा  
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्ट्रेस चाहत खन्ना सितम्बर में गर्ल चाइल्ड को जन्म दिया है। ये जानकारी उनके पति फरहान ने सोशल मीडियल में शेयर की। इस जोड़ी की बेटी का नाम जोहरा मिर्जा है। 

9. कैरोल ग्रासिअस-सैम्युल  

कैरोल ग्रासिअस नी मां  बिग बॉस सीजन एक में रह चुकी सुपर मॉडल कैरोल ग्रेसियस को मां बनने का सुनहरा मौका मिला । उन्होंने एक नन्हे से बेटे को जन्म दिया। 

10. रौशनी  चोपड़ा- सिद्धार्थ आनंद कुमार 

सीरियल 'कसम से' 'चक दे बच्चे', 'इंडियाज गॉट टैलेंट'. कॉमेडी सर्कस', 'काव्यांजलि' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे शोज की एक्ट्रेस रौशनी  चोपड़ा इस साल दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। 14 अगस्त को जन्मे अपने इस बच्चे का नाम उन्होंने रियान रखा है। रोशनी ने 10 दिसंबर 2006 को सिनेमेटोग्राफर सिद्धार्थ आनंद कुमार से शादी की। रोशनी के पहले बेटे का नाम जयवीर है, जिसका जन्म 5 नवंबर 2012 को हुआ था।

11. ऋतु दुदानी-नोएल स्मिथ
सीरियल 'पवित्र बंधन' में मेन फीमेल किरदार निभाने वाली हृतु दुदानी ने इस साल 8 सितम्बर एक क्यूट से बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। ऋतु दुबानी के पति नोएल स्मिथ एक डायरेक्टर हैं। 

12.श्वेता साल्वे -हरमीत सेठी
टीवी शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ फेम एक्ट्रेस श्वेता साल्वे भी इस साल मां बनी है। उन्होंने अगस्त माह में  एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। श्वेता साल्वे के पति हरमीत सेठी पिता बन काफी खुश है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.