सोनम कपूर ने किया चौकाने वाला खुलासा, बचपन में हो चुकी है छेड़छाड़ का शिकार 

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Dec 2016 01:01:38 PM
sonam-kapoor disclose about-being-molested

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशन दिवा सोनम कपूर ने एक चौकाने वाला खुलासा करते हुए कहा की बचपन में वो भी छेड़खानी का शिकार हो चुकी है। इस टॉक शो में सोनम सेक्शुअल अब्यूज के मुद्दे पर बात कर रही थीं। इस टॉक शो ने सोनम के साथ अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, विद्या बालन और राधिका आप्टे भी शामिल हुई थी।

मां के निधन के कारण घर से बाहर गए मनु की वापसी, प्रियंका के साथ पहुंचे सीक्रेट रूम

सोनम ने समाज में महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहे शोषण से संबधित एक सवाल पर अपनी जिंदगी से जुड़े एक सच का खुलासा करते हुए बताया कि, जब वह यंग थी तब उन्हें मॉलेस्ट किया गया था और उनके लिए यह बहुत बड़ा आघात था। ये सच बताते हुए सोनम इमोशनल हो गईं।सोनम ने कहा, "मुझे पता है कि जब मैं छोटी थी, तब मेरे साथ मोलेस्टेशन हुआ था और यह बहुत ही शॉकिंग था।" हालांकि, प्रोमो में सोनम ने यह नहीं बताया कि उन्हें किसने मोलेस्ट किया था। साथ में मौजूद विद्या, अनुष्का, राधिका और आलिया ने भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की। 

वैसे तो महिलाये , खेल और राजनीति सहित सभी क्षेत्रों नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। लेकिन आज भी उन्हें शारीरिक और मानसिक शोषण का शिकार होना पड़ता है। हालांकि इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए शारीरिक या मानसिक शोषण का खुलासा किया है। फिल्म पार्च्ड के प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे और सुरवीन चावला ने भी अपने साथ हुए छेड़छाड़, कास्टिंग काउच और शोषण की बात कही थी।

सनी-बॉबी की फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ का फर्स्ट लुक OUT

फिल्म पिंक की अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भीबताया था कि, छेड़खानी का शिकार होना लड़कियों के लिए आम बात है। वह कटु मुस्कान के साथ कहती हैं, 'यह तो हमारी रोज की लड़ाई है। मेरे साथ कोई मोलेस्टेशन टाइप का हादसा नहीं हुआ, मगर हां राह चलते हर रास्ते में आते-जाते मैं शारीरिक छेड़खानी का शिकार जरूर हुई हूं। लोग मुझ पर गिरते थे और खुद को मुझ पर रगड़ते थे। आज सोचती हूं कि काश उस वक्त इतनी हिम्मत होती कि मैं पत्थर उठा पाती या फिर अपनी आवाज बुलंद कर पाती।

सोनम कपूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई हैं। सोनम ब्रैस्ट कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रहती हैं। साथ ही LGBT राइट्स के लिए भी आवाज उठाती रही हैं।

 

दाग-धब्बे हटाने के लिए रात में सोने से पहले लगाएं नीबू और गुलाबजल

रोजमर्रा की आदतों का नतीजा हो सकता है स्किन कैंसर

सर्दियों में लगाएं ये फेस पैक और चेहरा बनाएं नम



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.