रणवीर सिंह के इस ऐड पर भड़का सोशल मीडिया, लोग कर रहे सवाल 

Samachar Jagat | Friday, 25 Nov 2016 01:08:09 PM
siddharth-slams-ranveer-singhs-new-ad-for-objectifying-women

बॉलीवुड के बिंदास एक्टर रणवीर सिंह आज की  यंग जनरेशन के बीच बहुत पॉपुलर एक्टर है। रणवीर सिंह अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते, फिर चाहे विज्ञापन हो या कोई फिल्म या कोई पब्लिक प्लेस। 

लेकिन कभी कभी इस मिजाज़ मुश्किल भी पैदा कर देता है। हाल ही में  रणवीर सिंह के एक ऐड ने सोशल मिडिया में बवाल मचा रखा है। दरअसल, कपड़ों के एक ब्रांड के ऐड के लिए रणवीर सिंह ने लड़की को अपने कंधे पर उठाए दिख रहे हैं। इस ऐड में पीछे खड़ा एक चपरासी उन्हें देखकर मुस्कुराता दिख रहा है और कैप्शन में लिखा है, ‘रुको मत, अपना काम घर लेकर जाओ।’ महिलाओं के प्रति अपमानजनक इस ऐड की सभी तरफ आलोचना हो रही है। 

रजनीकांत के साथ फिल्म बनाएंगे सलमान, इस खान के साथ कर चुके हैं काम !

फिलहाल ब्रैंड जैक और जोन्स ने अपना बिलबोर्ड हटा लिया, लेकिन इससे पहले इसे ट्विटर पर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा। इस हफ्ते की शुरुआत में एक्टर सिद्धार्थ ने कड़े शब्दों में इस विज्ञापन की निंदा की थी।  एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने सफाई देते हुए कहा, ‘इस ऐड का मकसद बुरा नहीं था।’ 

देव पटेल ने मां के लिए किया फिल्म ‘‘लॉयन’’ में काम

सिद्धार्थ ने ऐड की एक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘वर्क प्लेस में महिलाओं के अधिकारों के प्रति मानसिकता का एक गिरा हुआ उदाहरण, आखिर वे सोच क्या रहे थे।’



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.