Watch Video : अरिजीत सिंह की आवाज में सुनिए 'ओके जानू' गाना 'इन्ना सोड़ा' 

Samachar Jagat | Friday, 23 Dec 2016 02:52:55 PM
ok-jaanu-enna-sona-is-released

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'ओके जानू' नया गाना 'इन्ना सोड़ा' रिलीज़ हो गया है। इस रोमांटिक गाने को ए आर रहमान ने कंपोज़ किया है। इसके बोल गुलजार ने लिखे है। जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज़ दी है। फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर इस गाने को शेयर किया है। 

दीपिका की हॉलीवुड डेब्यू  xXx: Return Of Xander Cage का नया पोस्टर आउट

बता दें कि यह फिल्म मणि रत्नम की तमिल फिल्म 'ओके कन्मनी'की रीमेक है। फिल्म 13 जनवरी को रिलीज होगी। ये फिल्म का यह दूसरा गाना है, इससे पहले रीमेक सांग ‘हम्मा हम्मा’ रिलीज किया गया था। 

अक्षय सहित तीनों खान पीछे ,80 करोड़ का एडवांस टैक्स चुका ऋतिक बने No.1

फिल्म का निर्देशन शाद अली कर रहे हैं। यह फिल्म आजकल के रिलेशनशिप और मेट्रो सिटी में चलते लिवइन रिलेशनशिप को दिखाती है। फिल्म में नसीदुद्दीन शाह भी अहम रोल में दिखाई दे रहे हैं। हैं। फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर यूजर्स ने काफी पसंद किया है। आशिकी 2 के बाद एक बार फिर आदित्य रॉय और श्रद्धा कपूर साथ नजर आएंगे।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.