भारत के पहले सामुद्रिक युद्ध पर फिल्म बना रहे है करण जौहर 

Samachar Jagat | Monday, 05 Dec 2016 10:40:49 AM
Karan Johar will make movie on India first naval war

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर एए फिल्म्स के साथ मिलकर समुद्री युद्ध पर भारत की पहली फिल्म ‘‘द गाजी अटैक’’ बना रहे है। 44 वर्षीय फिल्मकार ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि फिल्म अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इसके लिए उन्होंने भारतीय नौसेना दिवस को विशेष तौर पर चुना है। 

बिग बॉस-10 के विवादित कंटेस्टेंट ओम स्वामी मिली जमानत

उन्होंने फिल्म के पोस्टर के साथ लिखा - भारत के पहले सामूद्रिक युद्ध पर फिल्म।...धर्मा फिल्मस...राणा डग्गुबाती... धर्मा प्रोडक्शंस को ‘‘द गाजी अटैक’’ फिल्म में एए फिल्म्स के साथ भागीदार होने पर गर्व है।

गणेश नल्लारी बोले-17 साल की उम्र तक यौन शौषण का शिकार रहा

एक और अन्य पोस्ट में उन्होंने ट्विट किया कि आपको रोमांचित करने के लिए ..‘‘द गाजी अटैक’’ 17 फरवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने भी फिल्म रिलीज के बारे में बताते हुए राणा डग्गुबाती जैसे सितारों के बारे में जानकारी साझा की है।

 

एजेंसी 
 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.