बिग बॉस-10 के विवादित कंटेस्टेंट ओम स्वामी मिली जमानत

Samachar Jagat | Sunday, 04 Dec 2016 12:07:05 PM
Bigg Boss 10 om Swami disputed Contestant bail

नई दिल्ली। बिग बॉस 10 के विवादित कंटेस्टेंट ओम स्वामी को दिल्ली की एक अदालत ने चोरी के केस में जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने 30,000 रुपए का जुर्माना लगाया। आपको बता दें कि स्वामी के भाई ने ही उन पर चोरी का केस दर्ज करवाया था। इसके बाद कोर्ट ने स्वामी को समन भेजकर पेश होने के लिए कहा था। दरअसल अदालत ने 30,000 रुपए का जुर्माना लगाने के बाद स्वामी को जमानत दे दी है। इस केस की अगली सुनवाई 4 फरवरी 2017 को होगी।

इसके बाद निश्चित तौर पर वो बिग बॉस के घर पर वापस जा सकते हैं। हालांकि, बाबा कब और कैसे बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करेंगे इस बात पर रहस्य बरकरार है। चोरी के कई मामलों में वो इस समय गैर-जमानती वारंट का सामना कर रहे हैं। इस केस में उनके भाई प्रमोद झा ने बाबा पर अपनी दुकान में चोरी करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रमोद ने अपने भाई विनोदानंद उर्फ स्वामीजी पर लोधी कालोनी में स्थित अपनी साईकिल की दुकान पर तीन आदमियों के साथ मिलकर दुकान का ताला तोडऩे, 11 साईकिल, मंहगे पुर्जे, घर की सेल डीड और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चुराने का आरोप लगाया है।

झा के अनुसार उनके बेटे ने स्वामी को दुकान का ताला तोड़ते हुए और चोरी करते हुए देखा है। पुलिस ने बाबा पर घुसपैठ और चोरी करने के आरोपों में केस दर्ज किया है। इस केस से संबंधित उनपर चार गैर-जमानती वारंट जारी हुए हैं। दिल्ली की अदालत ने 14 अक्टूबर की तारीख इसकी सुनवाई के लिए रखी थी।

हालांकि उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई नहीं आया। जिसकी वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए गए। अब शनिवार 3 दिसंबर को हुई सुनवाई में अदालत ने अगली तारीख दे दी है। स्वामी पर महिलाओं की अश्लील फोटो रखकर उनसे पैसा ऐंठने का भी आरोप है। अब देखना होगा कि बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट्स का असली चेहरा सामने लाने का दावा करने वाले स्वामी ओम खुद अपना चेहरा कब पूरे देश के सामने लाते हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.