O.M.G इतनी जल्दी बूढ़ी हो गई बॉलीवुड क्वीन कंगना

Samachar Jagat | Sunday, 21 May 2017 02:47:16 PM
kangana ranaut will play an 80 year old

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी उम्र से ज्यादा का किरदार निभाने के ट्रेंड जोर पकडऩे वाला है। अमिताभ बच्चन के 102 और ऋषि कपूर के 75 साल की उम्र का किरदार निभाने के बाद अब कंगना रनौत खुद को निर्देशित करते हुए 80 साल की बूढ़ी महिला के रूप नजर आएंगी।

कमांडो-3 में जबरदस्त एक्शन : विद्युत जामवाल 

जी हां बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत आने वाली फिल्म में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाती नजर आयेगी। कंगना ने हाल ही में कहा था कि अब वो दूसरे के निर्देशन में काम नहीं करेंगी। वह अब अपनी फिल्म खुद निर्देशन करने जा रही हैं। फिल्म का नाम तेजू रखा गया है। 

फिल्म की कहानी एक ऐसी बुजुर्ग महिला की है जो अपनी लाइफ खुलकर जीना चाहती है और‘कब्र में पैर’होने के बावजूद दुनिया से रु.खसत होने की कोई .ख्वाहिश नहीं रखती। यह फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होगी और 2018 में रिलीज होगी।

अनिल शर्मा के पुत्र उत्कर्ष करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

फिल्म हिमालय की वादियों में शूट की जायेगी। कंगना इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद ही लिख रही है। कहानी में उनके जीवन के कई पहलू होंगे। उनका बचपन उनके दादा दादी के साथ बीता है और उन्हें बुजुर्गों के जीवन और एक उम्र के बाद उनकी उपेक्षा किये जाने का एहसास भी है।

रणबीर कपूर के बिना भी बायोपिक बना सकते हैं: बसु 

तब्बू को कॉमेडी करते देखने की ख्वाहिश: अरशद 

रेड कारपेट मौज-मस्ती की जगह है दीपिका 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.