Happy Birthday Varun : वरुण को बॉलीवुड में अपने बैनर तले लॉन्च नहीं करना चाहते थे डेविड धवन

Samachar Jagat | Monday, 24 Apr 2017 03:05:56 PM
Birthday Varun Dhawan

मुंबई। बॉलीवुड में अपने डैशिंग लुक से दिवाना बनाने वाले वरुण धवन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे है। लेकिन बता दें कि उनकी आने वाली फिल्म जुड़वा-2 की शूटिंग के कारण वे अपना बर्थडे सेलिब्रेट नही कर पा रहे है। जन्मदिन के मौके पर एक नजर डालते है उनके अब तक के फिल्मी सफर पर।

फरहान अख्तर टीवी शो को करेंगे होस्ट 

वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को डेविड धवन, फिल्म निर्देशक और करुणा धवन के यहाँ मुंबई में हुआ था। वरुण ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द इयर' (2012) से की थी। जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट भी नजर आए। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन और नृत्य को सहराया गया। आपको बतां दे कि इस फिल्म के लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

बुरे फंसे कपिल शर्मा, लगा जोक चोरी करने का आरोप! 
 
अपने अभिनय की शुरुआत करने से पहले, वरुण ने 2010 में "माय नेम इज खान' फिल्म से करण जौहर के सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। वरुण 2014 में करण जौहर निर्मित फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया भट्ट के साथ एक बार फिर नजर आये। फिल्म ने पहले सप्ताह में काफी अच्छा कारोबार किया। उन्होंने अभी तक बॉलीवुड की इन फिल्मों में काम किया है, दिलवाले, ढिशूम, एबीसीडी-2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर, मैं तेरा हिरो, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया है। उनकी जुड़वा-2 बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म है। 

source - google 

इस अभिनेता से मिली बेवफाई के कारण रवीना ने की थी सुसाइड करनें की कोशिश 

संजय दत्त की बॉयोपिक में कैमियो नहीं कर रहे हैं सलमान

रवीना टंडन, श्रीदेवी के बाद इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड में वापसी का बनाया मन



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.