BB10 :  'वीकेंड वॉर', स्वामी ओम पर बरसे सलमान, जमकर ली क्लास, बानी को भी मिली नसीहत  

Samachar Jagat | Sunday, 11 Dec 2016 01:43:23 PM
Bigg Boss 10 salman-khan-weekend-ka-vaar swami om class and bani Edification

कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में इस बार का 'वीकेंड वॉर' एपिसोड इमोशनल और स्ट्रेसफुल रहा। मनु की एब्सेंस और बानी का शार्ट टैम्पर वही स्वामी ओम के बेहद भद्दे कमेंट। होस्ट सलमान बहुत नाराज़ नज़र आए। 'वीकेंड वॉर' एपिसोड में सलमान ने मनु को याद करते हुए कहा कि वे और पूरा हिंदुस्तान उनके इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और वे सब उन्हें बहुत मिस करते हैं।

स्वामी ओमजी घर के नई कैप्टन प्रियंका के साथ मिल कर स्ट्रैटजी बनाते दिखे। वे उनके साथ घरवालों का बेड शिफ्ट करने के बारे में प्रियंका को सलाह दे रहे थे। ओमजी कहते हं कि लोपा, प्रियंका से नफरत करती हैं तो उन्हें उनका बेड शिफ्ट करना होगा। प्रियंका सभी घरवालों का बेड अपनी मर्जी से शिफ्ट करवाती है।

क्या आप जानते है Bigg Boss 10 के कंटेस्टेन्ट की रियल ऐज !

यहाँ जेसन एसिडिटी की वजह से डॉक्टर के अंडर में तो सलमान की सभा में नहीं आ पाते हैं। सलमान, ओमजी को एक टास्क देते हैं कि वे ब्रेकिंग न्यूज की स्टाईल में घरवालों की एक्टिविटी सुनाएं। ओमजी यहां बानी और गौरव के बारे में बड़े ही एंटरटेनिंग स्टाईल में ब्रेकिंग न्युज बनाते हैं।

प्रियंका, साहिल, बानी, लोपा, मनवीर, नीतिभा और रोहन इस सप्ताह के नॉमिनेटेड सदस्य हैं। सलमान ने प्रियंका से पूछा कि उन्हें इस सप्ताह सभी ने एक साथ नॉमिनेट किया तो उन्हें इस बारे में क्या लगता है। प्रियंका ने कहा की, वो सबके साथ घर पर अच्छे से रह रही थी लेकिन फिर भी सभी ने उन्हें मिलकर नॉमिनेट किया। कोई भी उनके फेवर में नही था,इस बात ने उन्हें काफी हर्ट किया। लोपा और नीतिभा भी प्रियंका के बारे में बोली की वो घर पर अलग अलग मौकों पर अलग अलग तरीके से रहती हैं।

....अब दारा सिंह की बायोपिक में नज़र आएंगे अक्षय कुमार !

राहुल प्रियंका के बारे में कहते हैं कि ओमजी के कहने पर प्रियंका ने कैप्टंसी का पहला डिसीजन लेकर सबका बेड चेंज किया। ओमजी इनके जवाब में कहते हैं कि सेलिब्रिटी घर पर एक तरफ अपनी फैमिली बना कर रह रहे हैं और उन्होंने कॉमनर को अलग थलग कर के रखा है जो उन्हें सही नहीं लगता है। सलमान के पूछने पर राहुल कहते हैं कि लोपा एक बहुत ही शानदार कैप्टन बन सकती है। सलमान ने कहा गौरव के एक बाद किसी और को भी कैप्टन बनने का मौका देना चाहिए था।

तभी सलमान बानी को वॉकआउट क्वीन कहते हैं। उन्हें कटघरे में आकर इस इल्जाम का जवाब देना पड़ता है। सलमान कहते है कि किसी भी मैटर पर दोनों साईड की बात सुननी पड़ती है लेकिन बानी ऐसा नहीं करती हैं। बानी कहती हैं कि वो घर पर मेंटली बहुत ही लो हो रही है इसलिए वो ऐसा कर रही हैं। सलमान उन्हें याद दिलाते हैं कि जब वो खुद को किस बात के फेवर में नहीं पाती हैं तो वो खुद को विक्टिम बना लेती हैं।

सलमान उन्हें याद दिलाते हैं कि जब लोपा ने उन्हें बर्थडे विश किया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन जब वही लोपा ने उन्हें बाद में टास्क के दौरान विश नहीं किया तो उन्हें इस बात का बुरा लगा। बानी इस बारे में सफाई देते हुए कहती हैं कि वे घर के अदर ही ऐसी हैं जबकि वो घर के बाहर ऐसी बिल्कुल भी नहीं हैं। 

 सलमान ने स्वामी ओम को कठघरे में बुलाया और उनसे उनके रवैये की खबर ली। सलमान ने कहा कि वो इस घर में किसी के नहीं है। वो मौका मिलने पर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

स्वामी ओम को सलमान कहते हैं कि 50 पाइंट्स की टाक्स के लिए आप घर की महिलाओं के सामने पेशाब भी कर सकते हैं। अगर ऐसा उन्होंने किसी के कहने पर किया है तो वो मनवीर को चाकू क्यों नहीं मार देते क्योंकि ऐसा सलमान कह रहे हैं। 

कभी वो मोना के कैरेक्टर के बारे में तो कभी किसी के खून के बारे में तो कभी किसी को बदसूरत कह कर और कभी किसी की मां को मर जाने वाली बात करते हैं और जैसे ही कुछ पूछा जाए तो तुरंत माफी मांग लेते हैं। 

इस बात पर सारे घरवाले भी स्वामी ओम से लड़ने लगते हैं. राहुल तो ये तक कह देते हैं कि कैसे इस व्यक्ति को घर के कुछ सदस्य सपोर्ट कर सकते हैं। इस लड़ाई में मोना और मनवीर भी आपस में भिड़ लेते हैं। सेलिब्रिटीज कहते हैं कि अगर कोई भी स्वामी को सपोर्ट ना करे तो भी प्रियंका जरूर करेगी। अब अगले एपिसोड में स्वामी ओम की नकल करने के लिए कॉमेडी नाइट्स बचाओ के स्टार्स आने वाले हैं। 


संवेदनशील त्वचा के लिए कोकोनट मिल्क बॉडी वॉश

कुछ ऐसी आदतें जो आपको बनाएगी हेल्दी जानिए

आखिर क्यों पसंद किया जाता है युवाओं द्दारा लिव-इव रिलेशन जानिए



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.