फिल्मों में पैसा निवेश करना बड़ा जोखिम : अनुष्का शर्मा

Samachar Jagat | Wednesday, 02 Nov 2016 02:21:58 PM
Big risk to invest money in the movies says Anushka Sharma

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि फिल्मों में पैसा निवेश करना बहुत जोखिम का काम है। अनुष्का शर्मा ने पिछले वर्ष बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म एनएच 10 बनायी थी।

राहुल ढोलकिया ने 'रईस' में शाहरख के किरदार का किया खुलासा 

फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली थी। अनुष्का इन दिनों दूसरी फिल्म फिल्लौरी का निर्माण कर रही हैं। फिल्लौरी का
निर्देशन नवोदित अंशाई लाल कर रहे हैं। इसमें अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Rock Onn 2 में काम करना सपना पूरा होने जैसा :श्रद्धा कपूर

अनुष्का ने कहा फिल्मों में पैसा निवेश करना एक बड़ा जोखिम है। यह मुश्किल है। यह बड़ा जोखिम है। आपको समझना होगा कि यह पैसा बनाने की चीज नहीं है, खास तौर से जब आप नए निर्माता हों।

लेकिन, फिल्म में यदि एक्टर आप (निर्माता) ही हैं तो इससे सहूलियत होती है। आप ज्यादा पैसे नहीं लेते। आपको पैसे बचाने के तरीके खोजने होंगे, जिससे प्रोजेक्ट प्रभावित नहीं हो।

 

एजेंसी 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.