'बोल बच्चन' के बाद 'बच्चन सिंह' में काम करेंगे अभिषेक बच्चन

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Apr 2017 03:59:41 PM
Abhishek Bachchan will work in 'Bachchan Singh' after 'Bol Bachchan'

मुंबई। बॉलीवुड के ‘जूनियर बी’ अभिषेक बच्चन फिल्म 'बच्चन सिंह' में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2012 में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म का नाम ‘बोल बच्चन’ रखा था। अब प्रियदर्शन 'बच्चन' नाम का उपयोग अपनी फिल्म में करने जा रहे हैं। चर्चा है कि अभिषेक बच्चन ने एक फिल्म साइन की है जिसका नाम ‘बच्चन सिंह’ है। इस फिल्म को सुनील शेट्टी और रजत रवैल मिलकर बना रहे हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी प्रियदर्शन की रहेगी।

छोटे पर्दे पर रियलिटी शो होस्ट करते नजर आएगें सुनील शेट्टी

चर्चा है कि जूनियर बच्चन ने एक लंबे ब्रेक के बाद कुछ फिल्में साइन की हैं। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने भी उन्हें अपनी फिल्म का हीरो बनाया है। इन दिनों थ्रिलर फिल्मों पर काम कर रहे निशिकांत कामत ने भी उन्हें अपनी आने वाली एक और थ्रिलर में लिया है।

ट्विटर के महानायक बने AB, 26 मिलियन फॉलोअर्स

अभिषेक खुद भी लेफ्टी हैं और अब इसी नाम की फिल्म में काम भी कर रहे हैं। ‘लेफ्टी’ को प्रभु देवा निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को अभिषेक के दोस्त बंटी वालिया प्रोड्यूस कर रहे हैं। इन्होंने ही अभिषेक को लेकर ‘द्रोण’ बनाई थी, जो बुरी तरह असफल रही थी। जल्द ही यह फिल्म हैदराबाद में शूट होने वाली है।

कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती है रवीना टंडन

विनोद खन्ना की हालत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी  

Good news : सारा झगड़ा भुलाकर वापस शो में लौटे सुनील ग्रोवर 



 
loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.