B'Day special : तीन बार दिल लगाने पर भी नसीब नही हुआ परवीन को सच्चा प्यार 

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Apr 2017 10:01:19 AM
Three times heart was not destined but true love for Parveen

भारतीय सिनेमा की जानी मानी अदाकारा परवीन बॉबी हिंदी सिनेमा का वो चर्चित चेहरा है जो अपने अभिनय और रुमानी अंदाज से पहचानी जाने लगी। परवीन बॉबी को उन खूबसूरत और ख्याति प्राप्त अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। आज भले ही वे इस दुनिया में नहीं है, लेकिन यादो के तौर पर वे अपने प्रंशसको के दिलो में आज भी राज करती है। आज जन्मदिन के विशेष अवसर पर एक नजर डालते है उनकी जिंदगी पर।

‘Annabelle: Creation’ डर की सारी हदें पार कर देगा फिल्म का सिक्वल, देखें ट्रेलर 

परवीन का जन्म 4 अप्रैल को जुनागध, गुजुरात के एक मुसलमान परिवार मे हुआ था। उनकि आरंभिक शिक्षा माउंट कार्मेल हाई स्कूल, अहमदाबाद से हुई और बाद मे वह सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से अंग्रेजी साहित्य में कला की शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता वलि मोहम्मद बॉबी, जूनागढ़ और जमाल बख्ते बॉबी के नवाब के साथ एक सिस्टम प्रशासक थे। परवीन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी।  

फिल्मी सफर :-
परवीन नें अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से की थी जो 1972 मे शुरू हुआ था। मॉडलिंग के समय ही उन्हें क्रिकेटर सलीम दुरानी के साथ चरित्र (1973) नामक एक फिल्म करने का मौका भी मिला। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर फ़्लॉप थी। परवीन को इसके बाद कई फिल्में करने के प्रस्ताव मिले। जिनमें 70 और 80 के दशक की कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल थी जिनमें, दीवार, नमक हलाल, अमर अकबर एन्थोनी और शान। 

Birthday special ; सामाजिक सरोकार वाली फिल्में बनाने में माहिर है एन. चन्द्रा

उनकी पहली बडी हिट फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ मजबूर (1974) थी। जुलाई 1976 के समय एक मैग्ज़ीन के पहले पन्ने पर प्रदर्शित होने वाली पहली बॉलीवुड स्टार थीं। अपने कैरियर के दौरान, वह एक गंभीर अभिनेत्री की तुलना में एक ग्लैमरस हीरोइन के रूप में जानी जाने लगी। उन्हें उस दौर का फैशन आइकन कहां जाने लगा। क्योंकि फैशन की दुनिया में ग्लैमर अवतार की शुरुआत परवीन ने ही की थी। 

परवीन ने शशि कपूर के साथ सुहाग (1979), काला पत्थर (1979) और नमक हलाल (1982) में अभिनय किया था। धर्मेंद्र के साथ जानी दोस्त (1983) और फिरोज खान के साथ काला सोना (1975) मे भी अभिनय कर चुकी थी। अपने कैरियर के अंत में वह मार्क जुबेर के साथ "दूसरी औरत" की भूमिका निभाई, विनोद पांडे के साथ नजदीकीया (1982) जैसी लीग से हटकर फिल्मों में भी दिखाई दी। 

सच्चे प्यार को तलाशती रही परवीन :-
असल जिंदगी में परवीन को तीन बार प्यार हुआ। लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। निर्देशक महेश भट्ट, अभिनेता कबीर बेदी और डैनी डेनजोगपा, परवीन की निजी जिंदगी में ये चर्चित नाम उनके साथ समय समय पर जुड़ते रहे। उस दौर में अमिताभ बच्चन के साथ भी उनके अफेयर की अफवाहें सामने आई थी। महेश भट्ट के साथ भी उनका लव सीन कई सालो तक चला। उन्होंने उनके और परवीन बॉबी के बीच के रिश्ते पर आधारित फिल्म वो लम्हें (2006) बनाई, जिसके लेखक और निर्देशक भी वही थे।

भारतीय सिनेमा का ये चर्चित चेहरा भले ही उस दौर में अपनी फिल्मों, अभिनय और खूबसूरती के लिए जाना गया लेकिन परवीन ज्यादातर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासी चर्चाओं में छाई रहीं। उनकी मौत का रहस्य भी आज तक एक पहेली बनकर रह गया। परवीन के सोसायटी सचिव ने तीन दिनों से लगातार बाहर रखे दूध और समाचारपत्रो को देखकर पुलिस को सूचना दी। 22 जनवरी 2005 ये खबर आग की तरह पूरे भारत में फैल गई कि परवीन मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। 
source - google 

जानी-मानी शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

अक्षय ने किया शिवजी के चरणों में ‘मुगल’ फिल्म को साइन



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.