गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 119 अंक और निफ्टी 39 अंक गिरा

Samachar Jagat | Friday, 02 Dec 2016 09:39:13 AM
indian share market dowun

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।  एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक लाल निशान पर हैं। सेंसेक्स 119 अंक गिरकर 26440.32 पर खुला वहीं निफ्टी 39 अंक गिरकर 8153.55 पर कारोबार कर रहा है। भारतीय समय के अनुसार 8.38 बजे जापान का बाजार निक्केई 87.67 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,722.38 के स्तर पर है। 

अगले सप्ताह ब्याज दर में कटौती कर सकता है आरबीआई

दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग भी 216.25 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,661.98 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स की 0.10 प्रतिशत नीचे गिर कर कारोबार कर रहा है।

बेंगलुरु में सबसे बड़ी 4.7 करोड़ की नई करेंसी जब्त

दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में 16.76 अंक या 0.84 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड 0.83 प्रतिशत की मजबूती दिखा रहा है। 

Read More:

इस मज़ार पर लोग घड़ी चढ़ाकर करते है फरियाद

भारत के इन मशहूर कॉलेजों में आज भी रहते हैं भूत !

100 कमरों का एक घर जिसमे रहते है 181 लोग, जानना चाहेंगे आप  
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.