इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर की संपत्ति में रातों-रात हुआ एक हजार करोड़ से अधिक इजाफा, Virat Kohli से भी ज्यादा हो गया है अमीर

Samachar Jagat | Wednesday, 16 Oct 2024 01:28:07 PM
This former Indian cricketer's wealth increased by more than Rs 1000 crore overnight, he has become richer than Virat Kohli

PC: espncricinfo

इंटरनेट डेस्क। विराट कोहली की गितनी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का एक पूर्व क्रिकेटर रातों-रात विराट कोहली से भी ज्यादा पैसों वाला बन गया है। रातों-रात इस क्रिकेट की संपत्ति में एक हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हो गया है।

PC: telegraphindia

ये क्रिकेटर कोई ओर नहीं टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा हैं। उनकी नेटवर्थ में रातों-रात 1000 करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ। आपको बता दें कि अजय जडेजा को हाल ही में जामनगर के शाही घराने का वारिस घोषित किए जाने के बाद उनकी संपत्ति में मोटा इजाफा हुआ है।

PC: espncricinfo

खबरों के अनुसार, जामनगर के शाही घराने का वारिस घोषित किए जाने से पहले अजय जडेजा की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपए थी। अब उनकी नेटवर्थ करीब 1450 करोड़ रुपए हो गई। खबरों के अनुसार, विराट कोहली की नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ रुपए है।   
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.