टूट गया है MS Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड, Rishabh Pant ने किया ध्वस्त

Samachar Jagat | Saturday, 21 Sep 2024 03:05:54 PM
This big record of MS Dhoni has been broken, Rishabh Pant has demolished it

खेल डेस्क। शुभमन गिल (119 नाबाद) और ऋषभ पंत (109) की शतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन का लक्ष्य दिया।

भारतीय टीम ने चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच की अपनी अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बना कर घोषित की। इस मैच में शतकीय पारी खेल पंत ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। पंत ने 128 गेंदों पर 109 रन की पारी खेली। इस पारी से उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने बतौर भारतीय विकेटकीपर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज छह शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। 

युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने टेस्ट की 58 पारियों में अपना छठवां शतक लगाया। महेंद्र सिंह धोनी को ये उपलब्धि हासिल करने में 144 पारियां लगी थी। पंत ने भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने का संयुक्त रिकॉर्ड भी बना लिया है। 

PC: espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.