Shivam Dube की किस्मत चमकी, इस टीम में मिली है अब उन्हें जगह

Samachar Jagat | Thursday, 27 Jun 2024 09:25:47 AM
Shivam Dube luck shone, now he has got a place in this team

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप समाप्त होने के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरा करना है। इसके लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। इसी बीच टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि नितीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण इस टीम से बाहर हो गए हैं।

अब भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे की किस्मत चमकी है। उन्हें चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह जिम्बाब्वे दौरे की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि नितीश कुमार रेड्डी को किस तरह की चोट लगी है, लेकिन चिकित्सा दल उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए हैं।

नितीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल में किया था शानदार प्रदर्शन
21 साल के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। इसी कारण तो उन्हें पहली बार भारतीय टीम में चुना गया था। उन्होंने आईपीएल में 142.92 के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट हासिल किए थे। 

टी-20 विश्वकप 2024 में अभी तक ऐसा रहा है शिवम दुबे का प्रदर्शन
वहीं शिवम दुबे इस समय टी-20 विश्वकप 2024 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। उन्होंने इस विश्व कप के छह मैच में 107.07 के स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं। शिवम दुबे ने इस साल खेले गए आईपीएल के 14 मैचों में 162.29 के स्ट्राइक रेट से 396 रन बनाए थे।

PC: espncricinfo
 अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.