Ruturaj Gaikwad को मिली भारतीय टीम की कप्तान, ईशान किशन भी हुए टीम में शामिल

Hanuman | Tuesday, 22 Oct 2024 01:24:42 PM
Ruturaj Gaikwad got the captaincy of the Indian team, Ishan Kishan also joined the team

खेल डेस्क। युवा विकेटकीपर ईशान किशन को भारतीय टीम में जगह मिली है। भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में शामिल किया है। लंबे समय बाद ईशान किशन को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ महाराष्ट्र की ओर से गायकवाड़ ने 145 रन की पारी खेली।  इंडिया ए टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं। 

इंडिया ए में  अभिमन्यु ईश्वरन और साई सुदर्शन को भी जगह मिली है। अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों से हटाए जाने के बाद ईशान किशन को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।  इस टीम में राजस्थान के दो क्रिकेटरों खलील अहमद और मानव सुथार को भी जगह मिली है। 

ईशान किशन ने अपने खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में पहचान बनाई है अपनी विशेष
ईशान किशन को लम्बे समय बार राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला है। उनकी गिनती देश के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने अपने खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया ए टीम इस प्रकार से है
 रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार और तनुश कोटियन।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.