- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आज से शुरू होने जा रही है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुुुरुआत कल बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम की कप्तानी फिर से रोहित शर्मा करेंगे। इस मैच में रोहित शर्मा के पास तीन बड़ी उपलब्धियां अपने नाम करने का मौका होगा।
उनके पास वनडे क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे करने का मौका होगा। वह अभी तक 260 पारियों में 338 छक्के लगा चुके। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा अगर टूर्नामेंट में 12 छक्के लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह 300 से कम पारियों में 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं रोहित शर्मा के पास वनडे में अपने 11 हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा।
इसके लिए उन्हें केवल 12 रनों की ही जरूरत होगी। ये रन बनाकर वह सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे। रोहित 50 अंतरराष्ट्रीय शतक भी पूरे कर सकते हैं। वह अभी तक 49 शतक अपने अन्तरराष्ट्रीय कॅरियर में लगा चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें