Rishabh Pant को लग सकता है बड़ा झटका, हो सकता है ऐसा

Samachar Jagat | Thursday, 17 Oct 2024 12:44:29 PM
Rishabh Pant may get a big shock, this may happen

By Hanuman Kasotiya
खेल डेस्क।
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब टूर्नामेंट के मेगा ऑक्शन और रिटेंशन को लेकर खबरें आ रही हैं। इसी बीच भारत के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर आई है।

खबर है है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स इस स्टार क्रिकेटर को मोटी कीमत पर रिटेन कर सकती है। हालांकि आगामी संस्करण में ऋषभ पंत इस टीम की कप्तानी गंवा सकते हैं। खबरों की मानें तो ऋषभ पंत को ये टीम 18 करोड़ रुपए में रिटेन कर सकती है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी जा सकती है। दिल्ली कैपिटल्स इस संबंध में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है।

 इसी के तहत मेगा ऑक्शन से ये टीम किसी कैप्टेंसी मैटेरियल प्लेयर का खरीद सकती है। खबरों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप ग्रुप का मानना है कि पंत कप्तानी के दबाव के बिना अच्छा खेलेंगे। अब आगामी समय ही बताएगा कि दिल्ली कैपिटल्स विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर क्या बड़ा कदम उठाएगी।  

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.