Ranji Trophy: केवल छह रन ही बना सके विकेट कोहली, इस गेंदबाज ने कर दिया बोल्ड

Hanuman | Friday, 31 Jan 2025 03:41:35 PM
Ranji Trophy: Wicket Kohli could score only 6 runs, this bowler bowled him out

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का खराब प्रदर्शन उनका पीछो छोडऩे का नाम नहीं ले रहा है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद रणजी ट्रॉफी मैच में खेलने उतरे विराट कोहली ने आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर रेलवे के खिलाफ अपने बल्ले से निराश किया। वह दिल्ली की ओर से खेलते हुए इस पारी में केवल छह रन ही बना सके।

मैच के पहले दिन विराट कोहली को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। रेलवे की पहली पारी 241 रन पर ऑलआउट होने के बाद पहले दिन स्टंप्स तक दिल्ली ने एक विकेट खोकर 41 रन बनाए। आज दिल्ली का दूसरा विकेट 78 रन के स्कोर पर गिरने के बाद विराट कोहली मैदान पर उतरे। इसके बाद पूरे स्टेडियम में दर्शकों की गूंज सुनाई देने लगी।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में मैच खेलने उतरे। मैदान में हर कोई विराट कोहली को देखने के लिए मैदान पर आया था। हालांकि विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को निराश किया। वह केवल सिर्फ 15 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। 

केवल छह रन ही बना सके विराट कोहली 
13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली केवल 6 रन पर बोल्ड हो गए। रेलवे के हिमांश सांगवान ने विराट कोहली को बोल्ड किया। हिमांशु ने इनस्विंगर गेंद फेंकी जो स्टंप से पडक़र अंदर की तरफ आई। ये गेंद विराट कोहली के बैट और पैड के बीच में से सीधे स्टम्प पर जाकर लगी। विराट के आउट होते ही  पूरा स्टेडियम सन्नाटे में चला गया। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.