Paris Paralympics 2024: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया छठा गोल्ड, अब इतने हो चुके हैं कुल पदक

Samachar Jagat | Saturday, 07 Sep 2024 12:54:40 PM
Paris Paralympics 2024: Praveen Kumar gave India the sixth gold, now the total number of medals has reached this much

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत को छठा स्वर्ण पदक प्रवीण कुमार ने दिलाया है। उन्होंने हाई जंप में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है। इसके साथ ही भारत पैरा खिलाडिय़ों ने टोक्यो पैरालंपिक के सर्वाधिक पांच स्वर्ण पदक जीतने के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। खेलों के 9वें दिन भारत को एक गोल्ड और एक कांस्य पदक मिला है। इससे भारत की कुल मेडल संख्या 27 हो गई है। 

प्रवीण कुमार ने हाई जंप में स्वर्ण और होकाटो होतोझे सेमा ने शॉटपुट में कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत पेरिस पैरालंपिक में अभी तक 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदकों के साथ मेडल टैली में 17वें पायदान पर पहुंच चुका है। चीन 83 स्वर्ण, 64 रजत और 41 ब्रॉन्ज मेडल के साथ पदक तालिका में पहले स्थन पर है। 

प्रवीण कुमार ने हाई जंप के टी64 इवेंट में जीता गोल्ड
शुक्रवार को प्रवीण कुमार ने हाई जंप के टी64 इवेंट में नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रवीण कुमार ने 2.08 मीटर की ऊंचाई पार करके लगातार दूसरा पैरालंपिक पदक अपने नाम किया है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में 2.07 मीटर की ऊंचाई पार करके रजत पदक पर ककब्जा किया था।  वहीं, होकाटो होटोझे सेमा ने शॉट पुट एफ57 इवेंट में कांस्य पदक आपने नाम किया है। उन्होंने चौथे प्रयास में 14.65 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते ये पदक अपने नाम किया। 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रवीण कुमार को पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। पुरुष ऊंची कूद स्पर्धा (टी64) में 2.08 मीटर की ऊंचाई पार कर न केवल अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल किया, बल्कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी स्थापित किया और लगातार दूसरे पैरालंपिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अदम्य साहस का अद्भुत प्रमाण है। आपको बहुत-बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। 

PC: x 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.