Paris Paralympic Games: 4,000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, भारत के इतने एथलीट पेश करेंगे चुनौती

Samachar Jagat | Thursday, 29 Aug 2024 10:46:34 AM
Paris Paralympic Games: More than 4,000 Divyang players will participate, this many athletes from India will present the challenge

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक गेम्स का बुधवार को आगाज हो चुका है। बुधवार रात खेलों के इस महाकुंभ का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ। ओपनिंग समारोह में भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल ने तिरंगा थामकर भारतीय दल की अगुवाई की। पेरिस पैरालंपिक गेम्स में 4,000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें आज से खिलाड़ी पदक के लिए मुकाबले करेंगे। 

पेरिस में 12 दिन चलने वाले पैरालंपिक में भारत के 84 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत को एक बार फिर से पैरालंपिक में रिकॉर्ड प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत की ओर से पहली बार पैरालंपिक में इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।  टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत की ओर से 54 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत ने 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते थे। 

टोक्यो ओलंपिक में इन खिलाडिय़ों ने जीता था स्वर्ण पदक
शॉट पुट एथलीट भाग्यश्री के साथ भारतीय दल की अगुवाई कर रहे फ्लैगबियरर सुमित अंतिल ने टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देखकर नाम रोशन किया था। टोक्यो पैरालंपिक में अवनी लेखरा, मनीष नरवाल, प्रमोद भगत और कृष्णा नागर ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। भारत की ओर से एक बार फिर से कई खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। इसमें अवनी लेखरा भी शामिल है। 

आज सात भारतीय उतरेंगे मैदान में
पैरालंपिक 2024 के मुकाबले आज दोपहर से शुरू होंगे। गुुरुवार को भारत की ओर से  कम से कम 7 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। ताइक्वांडो में अरुणा की चुनौती होगी।ज्योति गडेरिया परस्यूट साइक्लिंग में  अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी।

PC:  wheelchairbasketball
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.