Paris Olympics 2024: खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं है मनिका बत्रा, रच दिया है ये इतिहास

Samachar Jagat | Wednesday, 31 Jul 2024 11:43:46 AM
Paris Olympics 2024: Manika Batra is no less beautiful than Bollywood actresses, has created this history

PC: olympics

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में कई भारतीय महिलाओं ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। खेलों के इस महाकुंभ में अभी तक दो पदक मनु भाकर ने अपने नाम किए हैं। अब भारत की टेबिल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने अपने खेल से सभी का दिल जीता है।

PC: instagram
मनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक 2024 की टेबिल टेनिस महिला एकल स्पर्धा के अन्तिम 16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल पहुंचकर इतिहास रच दिया है। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने फ्रांस की पृथिका पावड़े को 4-0 से शिकस्त दी। अब उनसे देशवासियों से पदक की उम्मीद है।  भारत की ये महिला खिलाड़ी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री ने कम नहीं है। 

PC: instagram

सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं अपनी फोटोज
वह खेल के साथ ही स्टाइल के मामले में भी काफी आगे है। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं। जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी नजर आता है। सोशल मीहिया पर उनका वेस्टर्न हो या फिर ट्रेडिशनल, हर लुक में देखने को मिल जाता है। इस भारतीय खिलाड़ी के सामने तो बॉलीवुड की हसीनाएं भी फीकी पड़ जाए। 

टेबिल टेनिस स्टार मनिका बत्रा से है भारत को पदक की उम्मीद
टेबिल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने शानदार खेल के दम पर दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। वह भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाडिय़ों में शामिल है। अब भारत को इस खूबसूरत खिलाड़ी से पेरिस ओलंपिक में पदक की उम्मीद है। मनिका बत्रा जिस प्रकार से प्रदर्शन कर रही हैं उसे देखते हुए तो लग रहा है कि वह खेलों के इस महाकुंभ में  इतिहास जरूर रचेगी।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.