Paris Olympics 2024: इस दिन भारत को मिल सकता है पहला पदक

Samachar Jagat | Monday, 22 Jul 2024 11:05:20 AM
Paris Olympics 2024: India can get its first medal on this day

इंटरनेट डेस्क। चार दिनों के बाद ही पेरिस ओलिंपिक 2024 शुरू होने जा रहा है। खेलों के इस महाकुंभ का खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। भारतीय दल पेरिस ओलिंपिक 2024 में टोक्यो ओलंपिक के रिकॉर्ड को तोडऩे के लक्ष्य साथ मैदान पर उतरेगा। एशियाई खेलों 2023 में मिली जीत से भारतीय खेल प्रशंसकों को मेडल की संख्या दहाई में पहुंचने की उम्मीद है। 

पेरिस ओलिंपिक 2024 में 16 खेलों में देश के 70 पुरुष और 47 महिलाओं सहित कुल 117 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का ये महाकुंभ 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलिंपिक में आयोजित होगा। भारत का ओलिंपिक सफर एक दिन पहले ही यानी 25 जुलाई से शुरू हो जाएगा।

ये व्यक्तिगत तीरंदाजी राउंड से शुरू होगा।  भारत को पहला पदक 27 जुलाई को मिल सकता है। इस दिन 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का आयोजन होगा। इस बार भारत के कई एथलीटों से पदक की उम्मीद है।

PC: nbcuniversal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.