Paris Olympics 2024: तैयारियों के लिए एथलेटिक्स को मिली है मोटी रकम, जानकर रह जाएंगे हैरान 

Hanuman | Tuesday, 16 Jul 2024 12:50:33 PM
Paris Olympics 2024: Athletics has received a huge amount for preparations, you will be surprised to know

PC: amritvichar

इंटरनेट डेस्क। इसी महीने की 26 तारीख से पेरिस ओलपिंक शुरू होने वाला है। खेलों के इस महाकुंभ में पदक जीतने के लिए भारतीय खिलाडिय़ों ने जमकर मेहनत की है। इन खिलाडिय़ों पर तैयारियों के लिए जमकर पैसा खर्च हुआ है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

PC: scroll.in

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार,  सरकार की ओर से पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए एथलेटिक्स पर सर्वाधिक 96 करोड़ आठ लाख रुपए खर्च किए।

PC:  thequint

पेरिस ओलपिंक में इस बार 16 खेलों के लिए खिलाडिय़ों पर लगभग 470 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। तीन साल पहले टोक्यो खेलों में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक के बाद एथलेटिक्स को सरकारी कोष में सबसे बड़ा हिस्सा मिला है।

वहीं बैडमिंटन खिलाडिय़ों को 72.02 करोड़ रुपए को मिले हैं। वह दूसरे स्थान पर है। मुक्केबाजी (60.93 करोड़) और निशानेबाजी (60.42 करोड़) का नंबर इनके बाद आता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.