Paris Olympics 2024: कुश्ती में अमन सहरावत ने दिलाया है भारत को पदक, आज इन से है उम्मीद

Samachar Jagat | Saturday, 10 Aug 2024 10:26:59 AM
Paris Olympics 2024: Aman Sehrawat has won a medal for India in wrestling, today the hopes are from these people

इंटरनेट डेस्क। भारत को आखिर पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती में पदक मिल गया है। 21 वर्षीय पहलवान अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम वर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। अमन ने मुकाबला 13-5 से जीतकर पदक जीता है। इसके साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदों की संख्या छह हो गई है। भारत अभी तक एक रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है। 

भारत को खेलों के इस महाकुंभ में अभी भी स्वर्ण पदक का इंतजार है। भारत की तीन खिलाड़ी आज पेरिस ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगी। भारत के पदों में आज इजाफा हो सकता है। भारत ने ओलंपिक इतिहास में केवल एक बार 7 पदक जीते हैं।  उसने टोक्यो गेम्स 2020 में एक स्वर्ण सहित 7 मेडल जीते थे। 

PC:sports-ndtv

पेरिस ओलंपिक में आज होने हैं 39 मेडल इवेंट 
पेरिस ओलंपिक में आज 39 मेडल इवेंट होने हैं। भारत इनमें से 2 इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेगा। भारत की गोल्फ टीम आज मेडल दिला सकती है।  गोल्फ का मुकाबला दोपहर 12.30 बजे खेला जाएगा। वहीं महिला पहलवान रीतिका हुड्डा भी अपनी चुनौती पेश करेंगी। गोल्फ में वुमंस इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले राउंड 47 में अदित अशोक और दीक्षा डागर चुनौती पेश करेंगी। 

PC: bazaar.businesstoday

इन खेलों में मिले हैं भारत को पदक
आपको बता दें कि भारत को अभी तक पेरिस ओलंपिक 2024 में एक-एक मेडल कुश्ती, हॉकी और जेवलिन थ्रो में मिला है। तीन पदक निशानेबाजी में मिले हैं। कुश्ती में भारत को लगातार पांचवें ओलंपिक में पदक मिला है। अब ये पदक अमन सहरावत ने दिलाया। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा ने इस बात के ओलंपिक में जेवलिन थ्रो में सिल्वर  पदक ही जीतने में सफल रहे हैं। 

PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.