अब दिग्गजों के इस क्लब में Virat Kohli को भी मिली जगह, हासिल कर ली है ये बड़ी उपलब्धि

Hanuman | Thursday, 13 Feb 2025 01:10:02 PM
Now Virat Kohli has also got a place in this club of giants, he has achieved this big feat

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के अन्तिम मुकाबले में खेली गई अर्धशतकीय पारी के दम पर पूर्व भारतीय कप्तानी विराट कोहली ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने 52 रन बनाए। इस पारी से उन्होंने एशियाई मैदानों में अपने 16 हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।  इस मामले में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 21 हजार से अधिक रन बनाए थे।

विराट ने अब एशियाई मैदानों पर 340 पारियों में 16000 रनों का आंकड़ा छू लिया है। सचिन तेंदुलकर ने 21,741 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका के दिग्गज प्लेयर कुमार संगकारा एशियाई पिचों पर 18,423 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 17,386 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। अब विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं। 
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.