अब सियासी पिच पर उतरे Ravindra Jadeja, इस पार्टी में हो गए हैं शामिल

Samachar Jagat | Friday, 06 Sep 2024 09:45:48 AM
Now Ravindra Jadeja has entered the political pitch and has joined this party

PC: espncricinfo

खेल डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने अब अपनी राजनीतिक पारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने अब भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। 

PC: x

इस बात की जानकारी पत्नी रिवाबा जडेजा ने क्रिकेटर का मेंबरशिप कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना और पति रवीन्द्र जडेजा का मेंबरशिप कार्ड शेयर करते हुए हैशटैग सदस्यता अभियान 2024 लिखा। भारतीय जनता जनता पार्टी की ओर से हाल ही में ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ लॉन्च किया। पीएम मोदी ने सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल होने वाले पहले नेता बने थे। 

पत्नी के साथ चुनाव प्रचार में आ चुके हैं नजर
आपको बता दें कि क्रिकेट की पिच पर अपना जलवा दिखा चुके रवीन्द्र जडेजा कई बार पत्नी के लिए चुनावी प्रचार कर चुके हैं। उनकी पत्नी रिवाबा ने 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद जामनगर से विधानसभा चुनाव लड़ा था।  इस चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कर्षनभाई कर्मूर को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। 

PC: espncricinfo

भारत की ओर से खेल चुके हैं इतने मैच
स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा  72 टेस्ट, 197 वनडे और 74 टी20 में टीम इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।  वह अब बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान पर जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं। 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.