Net Worth: शुभमन गिल के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जो अब करने जा रहे हैं भारतीय टीम की कप्तानी, जानें ये रोचक बातें

Samachar Jagat | Saturday, 06 Jul 2024 11:37:43 AM
Net Worth: Shubman Gill has assets worth so many crores, who is now going to captain the Indian team, know these interesting things

खेल डेस्क। युवा क्रिकेटर शुभमन गिल ने अपने शानदार खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है। वह अब आज से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

रोहित शर्मा टी20 विश्व कप जीतने के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उनके स्थान पर शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित कप्तान बन सकते हैं। हालांकि जिम्बाब्वे क खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के परिणाम के बाद भारतीय बोर्ड का फैसला आ सकता है। 

लगभग 4 मिलियन अमरीकी डॉलर है कुल संपत्ति
आज हम हम भारतीय टीम के नएम कप्तान शुभमन गिल की कुल संपत्ति के बरे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल लगभग 4 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 32 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने क्रिकेट के अलावा विज्ञापनों और अपने निजी व्यवसायों से ये राशि जमा की है। शुभमन गिल की कुल मासिक आय $80000  डॉलर से अधिक है। वह साल के 1 मिलियन डॉलर से अधिक कमाते हैं। 

इस गांव में है आलीशान डिजाइनर घर
शुभमन गिल के पास पंजाब के फिरोजपुर जिले के जलालाबाद तहसील के जयमल सिंह वाला गांव में एक आलीशान डिजाइनर घर है। उनके पास देश भर में कई रियल एस्टेट संपत्तियां हैं। भारत के इस स्टार क्रिकेट के पास कार कलेक्शन काफी छोटा है। उनके पास कुल ही दुनिया की सबसे बेहतरीन लग्जरी कारें हैं।

शुभमन गिल ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह भारत की ओर से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे और टेस्ट) में खेल चुके हैं।  वह वनडे में तो एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं। वह देश के उभरते हुए खिलाडिय़ों में शामिल हैं

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.