- SHARE
-
खेल डेस्क। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के पास आज इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 42वें मुकाबले में दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। सूर्यकुमार यादव के पास आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच आईपीएल में अपने चार हजार और 150 छक्के पूरे करने का मौका होगा।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल के 158 मैचों की 143 पारियों में 3927 रन बना चुके हैं। अब उन्हें आईपीएल में अपने चार हजार रन पूरे करने के लिए केवल 73 रन बनाने होंगे।
उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103 रन रहा है। वह अपने आईपीएल कॅरियर में अभी तक 147 लगाए हैं। आज होने वाले मैच में केवल तीन छक्के लगाते ही वह आईपीएल में 150 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाएंगे। अभी तक आईपीएल में बहुत से क्रिकेटर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें