- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का विजयी रथ दौड़ पड़ा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज की है। इस बार उसने सनराइजर्स हैदराबाद का शिकार किया है।
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित ने बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली। इस पारी के माध्यम से उन्होंने दो उपलब्धियों अपने नाम की। रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट में 12000 रन पूरे किए। वहीं जीते हुए मैच में आठ हजार रन भी पूरे किए।
वह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले ऐसी उपलब्धि कोई भी भारतीय हासिल नहीं कर सका था। रोहित शर्मा ने केवल 46 गेंदों पर ये अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें