IPL 2025: इन चार स्टार क्रिकेटरों को अपने पास रख सकती है राजस्थान रॉयल्स

Hanuman | Monday, 23 Sep 2024 08:20:41 AM
IPL 2025: Rajasthan Royals can retain these four star cricketers

PC: rajasthanroyals.

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए टीमों की नजर अब मेगा ऑक्शन पर टिकी हुई हैं। इसमें खिलाडिय़ों के लिए जल्द ही बोली लगने वाली है। टीमों की ओर से चर्चा की जा रही है कि उसे किन खिलाडिय़ों को रिटेन करना है और किन्हें रिलीज करना है। इसी बीच पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स के चार अहम खिलाडिय़ों को रिटेन करने की चर्चा चल रही है। खबरों की मानें तो राजस्थान स्टार क्रिकेटर जोस बटलर और संजू सैमसन सहित चार क्रिकेटरों को रिटेन कर सकती हैं। 

PC: espncricinfo.

कप्तान संजू सैमसन ने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी में इंडिया डी के लिए शतकीय पारी खेल लगाकर खूब सुर्खियां हासिल की हैं। वह आईपीएल में अब तक 168 मैचों में 139 की स्ट्राइक रेट से 4419 रन जोड़ चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से 135 पारियों में 3742 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक भी लगाए हैं। 

PC: espncricinfo.

वहीं इंग्लैंड के स्टार क्रिकटर जोस बटलर को भी राजस्थान रिटेन कर सकती है। उन्होंनेे राजस्थान रॉयल्स के लिए 82 पारियों में 147.80 की स्ट्राइक रेट से 3055 रन का योजगार दिया है। उन्होंने सात शतक भी लगाए हैं। 

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 53 आईपीएल मैचों में 150.6 की स्ट्राइक रेट से 1607 रन बनाए हैं। वहीें रियान पराग ने भी अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों का दिल जीता है। इस स्टार क्रिकेटर ने  70 आईपीएल मैचों में उन्होंने 135.1 की स्ट्राइक रेट से 1173 रन बनाए हैं। वह गेंदबाजी में भी उपयोगी साबित होते हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.