- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 30 साल की उम्र के बाद 200 आईपीएल छक्के लगाने की बड़ी उपलब्धि हासिल की।
वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेर क्रिस गेल ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। क्रिस गेल ने 30 साल की उम्र के बाद आईपीएल में 347 छक्के लगाए थे। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 113 छक्के तीस साल की उम्र के बाद लगा चुके हैं।
वहीं अंबाती रायुडू इस उम्र के बाद 109 लगाए हैं। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 30 साल की उम्र के बाद 104 छक्के लगाए हैं। आपका बता दें कि एमएस धोनी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। घुटने में चोट से परेशान है। इसके बावजूद भी उन्होंने इस आईपीएल संस्करण में में तूफानी बल्लेबाजी की है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें