IPL 2024: आज दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिल सकती है इस तूफानी बल्लेबाज को जगह, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Hanuman | Saturday, 20 Apr 2024 01:07:35 PM
IPL 2024: Today Delhi Capitals team can get a place for this stormy batsman, the playing eleven can be like this

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से अपने घरेलू मैदान पर होगा। दोनों ही टीमें ये मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेंगी। सनराइजर्स हैदराबाद अभी तब आईपीएल के इस संस्करण की अंक तालिका में चौथे और दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर हैं। आज के मैच से पहले दिल्ली कैटिपल्स के लिए अच्छी खबर आई है।

खबर है कि ऑस्ट्रेलियाई सलाली बल्लेबाज डेविड वार्नर आज दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं। अगर वार्नर लौटते हैं, तो वह सीधे तौर पर सुमित कुमार की जगह ले सकते हैं, क्योंकि कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच सिर्फ तीन विदेशी खिलाडिय़ों के साथ खेला था। वहीं शाई होप या जेक फ्रेजर-मैकगर्क में से किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना कम ही है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ये टीम अभी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह अभी तक चार मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा टीम को तूफानी शुरुआत दिला रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स  की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क/शाई होप, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार और खलील अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन और मयंक मारकंडे।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.