IND vs SL: भारत के श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम का हुआ ऐलान, यहां खेले जाएंगे मैच

Samachar Jagat | Friday, 12 Jul 2024 10:11:42 AM
India's Sri Lanka tour schedule announced, matches will be played here

PC: crictoday
खेल डेस्क। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे के लिए जाएगी। जहां पर वह दौरे पर पाल्लेकल और कोलंबो में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है कि टीम इंडिया जुलाई और अगस्त में श्रीलंका के दौरे के दौरान पाल्लेकल और कोलंबो में तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार, टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा टी20 अंतरराष्ट्रीय (26, 27 और 29 जुलाई) से पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद वनडे मैच (एक, चार, सात अगस्त) कोलंबो में आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौर पर दोनों ही टीमें नए कोच के मार्गदर्शन में खेलेगी।

  PC: tv9hindi.

नए कोच के मार्गदर्शन में खेलेंगी भारत और श्रीलंकाई टीम
राहुल द्रविड़ के स्थान पर अब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर बन गए हैं। वहीं श्रीलंकाई टीम पूर्व महान ऑलराउंडर सनत जयसूर्या के मार्गदर्शन में खेलेगी। इस दौरे के लिए श्रीलंका को नया कप्तान मिलेगा। वानिंदु हसरंगा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब ये देखने वाली बात होगी कि श्रीलंका टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी किसे दी जाती है। 

PC: espncricinfo

विराट कोहली और रोहित शर्मा को दिया जाएगा आराम!
श्रीलंका दौरे के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। इस दौरे के लिए सीनियर खिलाड़ी जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया जाएगा। इसी के तहत हार्दिक पांड्या को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम कप्तान और केएल राहुल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। टीम इंडिया का ये 2021 के बाद श्रीलंका का पहला सफेद गेंद का द्विपक्षीय दौरा होगा।
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.