IND vs SL: आज दो छक्के लगाते ही रोहित शर्मा तोड़ देंगे क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Aug 2024 10:46:58 AM
IND vs SL: Rohit Sharma will break this record of Chris Gayle if he hits two sixes today

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अन्तिम मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम आज का मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करवाना चाहेगी।

श्रीलंका सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ खेले गए शुरुआत दो वनडे मुकाबले में शानदार लय में नजर आए। इन दोनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतक लगाए हैं। मैच में रोहित के निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड पर नजर रहेगी। मैच में दो छक्के लगाते हुए रोहित शर्मा वनडे मुकाबलों सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे।

क्रिस गेल ने अपने 301 मुकाबलों में कुल 331 छक्के लगाए हैं। वहीं रोहित अब तक 264 मुकाबलों में 330 छक्के लगा चुके हैं। विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 398 वनडे मुकाबले में 351 छक्के लगाए हैं। 

PC: rohit sharma
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.