IND vs SL: रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, ये उपलब्धियां भी हासिल की

Samachar Jagat | Monday, 05 Aug 2024 10:03:25 AM
IND vs SL: Rohit Sharma broke Sachin's record, also achieved these achievements

खेल डेस्क। भले ही कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मैच में रोहित ने 44 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों से 64 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी से उन्होंने भारत के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का एक पुराना रिकॉर्ड को भी धवस्त किया। 

PC: 

रोहित शर्मा इस पारी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचास या इससे ऊपर का स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित की ये  121वीं  पचास प्लस पारी है। सचिन तेंदुलकर ने 120 बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। 

छक्कों की ये उपलब्धि भी हासिल की
रोहित ने अपनी पारी में चार छक्के लगाए। इसके साथ ही वह साल 2023 जनवरी के बाद से शुरुआती दस ओवरों मेंज्यादा छक्के जडऩे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने  53 छक्के लगाए हैं। 

चौथी बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वहीं रोहित शुरुआती दस ओवर (वनडे का पावर-प्ले) में सर्वाधिक अद्र्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। पहला नंबर वीरेंद्र सहवाग (7) हैं। वहीं रोहित शर्मा चार बार ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर, रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर एक-एक बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।  भारतीय टीम को इस मैच में मिली हार से श्रीलंका ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

PC: rohit sharma



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.