IND vs NZ: शून्य पर आउट होने के बावजूद विराट कोहली ने तोड़ दिया है धोनी का ये रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Thursday, 17 Oct 2024 02:20:25 PM
IND vs NZ: Despite getting out on zero, Virat Kohli has broken this record of Dhoni

By Hanuman Kasotiya

खेल डेस्क। भले ही बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल सके हो, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। 

विराट प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली का ये 536वां मैच है। महेन्द्र सिंह धोनी ने 535 अन्तरराष्टीय मैच खेले हैं। अभी सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्होंने कल 664 अन्तरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। राहुल द्रविड़ पांच सौ से अधिक मैच खेलने वाले चौथे क्रिकेटर हैं।

9 गेंदों में खाता नहीं खोल सके विराट कोहली
बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में केवल 46 रन पर ही आउट हुई है। इस पारी में टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इन बल्लेबाजों में विराट कोहली भी शामिल हैं।  टीम इंडिया आप टेस्ट क्रिकेट की किसी पारी में घरेलू धरती पर न्यूनतम स्कोर पर आउट हुई है। ससे पहले घरेलू धरती पर भारत का सबसे कम टेस्ट स्कोर 75 रन था। जो उसने साल 1983 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे। भारतीय पारी में विराट कोहली 9 गेंदों का सामना करने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। उनके साथ ही सरफराज खान, केएल राहुल और रवीन्द्र जडेजा खाता नहीं खोल सके। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.