- SHARE
-
खेल डेस्क। युवा ओपनर अभिषेक शर्मा (135) की तूफानी शतकीय पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड 150 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस मैच में अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए।
अभिषेक ने इस पारी के दम पर टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलन का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इस मामले में उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ा। गिल ने पिछले साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदबाद में 126 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। अभिषेक ने रविवार को मुंबई में 54 गेंदों पर 13 छक्कों और सात चौकों की मदद से 135 रन बनाए।
वह टीम इंडिया की ओर से टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे तेज शतक बनाने वाले क्रिकेटर बने। उन्होंने 37 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने 35 गेंदों पर ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं अभिषेक ने इस मैच में पावरप्ले में 58 रन बनाए।
दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया
इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल मैच में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने। अभिषेक ने 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। युवराज सिंह के नाम सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही साल 2007 में 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। अभिषेक का ये अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दूसरा शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल जिम्बाब्वे दौरे पर शतक जड़ा था।
PC: espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें