IND vs ENG: भारत को 12वें खिलाड़ी ने दिलाई इंग्लैंड पर जीत, हर्षित राणा के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड

Hanuman | Saturday, 01 Feb 2025 09:38:13 AM
IND vs ENG: 12th player helped India win over England, this unique record was registered in the name of Harshit Rana

खेल डेस्क। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (53) और हार्दिक पांड्या (53) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने चौथे टी20 में इंग्लैंड को 15 रन से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मैच में पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 19.4 ओवरों में केवल 166 रन पर ही ढेर हो गई।

इस मैच में भारतीय टीम को जीत दिलाने में 12वें खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।  ये 12वें खिलाड़ी हर्षित राणा थे, जो शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे। इसके साथ ही वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में भारत की ओर से टी20 में डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर बने। राणा ने अपने पहले ही मैच में 4 ओवर 8.20 की इकॉनमी से 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। 

शिवम दुबे के हैलमेट पर लगी थी जेमी ओवरटन बाउंसर गेंद
आपको बता दें कि शिवम दुबे ने इस मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। 20वें ओवर की 5वीं गेंद शिवम दुबे के हैलमेट पर जाकर लगी। जेमी ओवरटन ने 141.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से की गई बाउंसर को पुल करने से चूक गए।

इससे ये गेंद उनके  हेलमेट पर लगी। इसके बाद एक अनिवार्य कन्कशन परीक्षण किया गया। बाद में दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्होंने इसके बाद शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मैच में तीन विकेट हासिल किए।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.