IND vs BAN: केवल दस रन बनाते ही रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट में हासिल कर लेंगे ये बड़ी उपलब्धि

Samachar Jagat | Friday, 13 Sep 2024 12:55:33 PM
IND vs BAN: Rohit Sharma will achieve this big achievement in Test cricket by scoring only ten runs

खेल डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच में टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। उनके नाम अब बतौर कप्तान इंटरनेशल क्रिकेटर में इस साल एक हजार रन पूरे करने का मौका होगा। अभी तक काई भी कप्तान ऐसा नहीं कर सका है। वह आगामी मैच में महज 10 रन बनाते ही जारी साल में 1000 रन बनाने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।  

रोहित शर्मा अभी तक इस साल बना चुके हैं 990 रन 
रोहित शर्मा अभी तक इस साल 990 रन बना चुके हैं। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भारत के लिए इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर कुल 20 मैच खेले हैं। इन मैचों की 25 पारियों में 45.00 की औसत से उन्होंने 990 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का 95.00 का स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने इस साल 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं 1033 रन
इस साल बतौर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पथुम निसांका के नाम दर्ज है। श्रीलंकाई बैटर पथुम निसांका ने अपनी टीम के लिए 23 मैच खेलते हुए 25 पारियों में 54.04 की औसत से 1135 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल 4 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के  कुसल मेंडिस हैं,मेंडिस ने 1111 रन बनाए हैं। भारत के सलामी बल्लेबाज  यशस्वी जायसवाल 1033 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। इन तीन बल्लेबाज ने ही एक हजार से अधिक रन बनाए हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.