ICC T20 World Cup: विराट कोहली के पास आज है ये विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

Samachar Jagat | Wednesday, 05 Jun 2024 03:31:33 PM
ICC T20 World Cup: Virat Kohli has a chance to make this world record today

खेल डेस्क। आयरलैंड के खिलाफ आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह अगर डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए दस रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ देंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी के नाम डेथ ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने अपने टी20 विश्व कप कॅरियर के 33 मैचों डेथ ओवरों में 157.8 के स्ट्राइक रेट से 311 रन बनाए हैं। विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली इस मामले में एमएस धोनी से केवल 9 रन पीछे हैं।

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में 27 मैचों में डेथ ओवरों में 302 रन बना चुके हैं। आईपीएल के 17वें संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली के पास आज महेन्द्र सिंह धोनी का ये रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.