ICC T20 World Cup: आज बाबर आजम का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

Samachar Jagat | Wednesday, 12 Jun 2024 11:33:51 AM
ICC T20 World Cup: Virat Kohli can break this world record of Babar Azam today

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का आज यूएसए से मुकाबला होगा, जो पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार बना  चुकी है। भारतीय टीम ये मैच जीतकर सुपर आठ में प्रवेश करने उतरेगी।

इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली के पास पाकिस्तानी कप्तानी बाबर आजम का टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। बाबर आजम अभी अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  बाबर आजम ने 122 मैचों की 115 पारियों में सर्वाधिक 4113 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 122 रन रहा है। उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट में 3 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।

टी20 क्रिकेट में इतने रन बना चुके हैं विराट कोहली
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली 119 मैचों की 111 पारियों में 4042 बना चुके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन रहा है। उन्होंने 1 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। विराट कोहली अगर आज अमेरिका के खिलाफ 72 रन बना देते हैं। तो वह बाबर आजम को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। 

रोहित शर्मा के पास भी है बाबर आजम का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका
इस मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 153 मैचों की 145 पारियों में 4039 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 121 रन है। वह अपने अन्तरराष्ट्रीय टी20 कॅरियर में पांच शतक लगा चुके हैं। उनके पास भी बाबर आजम का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.